July 24, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

संदिग्ध परिस्थितियों में सऊदी अरब में युवक ने की आत्महत्या, शव स्वदेश लाने की मांग

1 min read
Spread the love


अयोध्या
जनपद के कुमारगंज थाना क्षेत्र के रसूलपुर लिलहा गांव निवासी बृजेश कुमार ने सऊदी अरब में कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार ने पार्थिव शरीर भारत लाने की गुहार लगाई है। इस पर मिल्कीपुर विधायक चंद्रभानु पासवान ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर विदेश मंत्रालय व भारतीय दूतावास के माध्यम से शव स्वदेश मंगाने तथा पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। विधायक ने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर हरसंभव मदद का भरोसा भी दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *