तरबगंज में धान रोपाई के दौरान ट्रैक्टर चालक से मारपीट, क्षेत्र में अफरा-तफरी
1 min readतरबगंज में धान रोपाई के दौरान ट्रैक्टर चालक से मारपीट, क्षेत्र में अफरा-तफरी
खेत की लेवा करने गए चालक पर ग्रामीणों ने किया हमला, पुलिस जांच में जुटी
गोण्डा।
जिले के तरबगंज क्षेत्र में धान की रोपाई की तैयारी के दौरान ट्रैक्टर चालक पर हमला किए जाने से सनसनी फैल गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और भारी भीड़ जमा हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को तरबगंज क्षेत्र में एक ट्रैक्टर चालक धान की रोपाई के लिए खेत की लेवा का कार्य कर रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर कुछ ग्रामीणों से उसकी कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि बात मारपीट तक पहुंच गई। आरोप है कि हमलावरों ने ट्रैक्टर चालक पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे उसे चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। सूचना पर पहुंची तरबगंज पुलिस ने घायल चालक का बयान लिया और मामले की जांच शुरू कर दी।
थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों से पूंछताछ की जा रही है। जांच के बाद तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने क्षेत्र में शांति बनाए रखने की अपील की है और अफवाहों पर ध्यान न देने को कहा है।
धान की रोपाई का सीजन शुरू होते ही खेतों को लेकर विवाद बढ़ गए हैं। इस घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस से मांग की है कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि आगे इस तरह की घटनाएं न हों।
महादेव मौर्या

