July 23, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

सूरत से लापता हुआ गोण्डा का युवक, 3 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग

1 min read
Spread the love

सूरत से लापता हुआ गोण्डा का युवक, 3 दिन से नहीं मिला सुराग

मोबाइल घर पर छोड़कर गए थे रमेश, गांव में मचा हड़कंप

गोण्डा। जिले के कर्नलगंज तहसील क्षेत्र के ग्राम बटौरा लोहाँगी का एक युवक गुजरात के सूरत से बीते 3 दिन से लापता है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के युवक भी उसकी तलाश में जुटे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बटौरा लोहाँगी थाना कर्नलगंज निवासी 30 वर्षीय रमेश तिवारी पुत्र स्व. रामदेव तिवारी सूरत के पटेल नगर, मंदिर के पास गली नंबर 3, मकान नंबर 103, रूम नंबर 2 में रहकर टेक्सटाइल मार्केट में नौकरी करते थे। 21 जुलाई 2026 की रात को वह ड्यूटी से लौटे और उसके बाद से उनका कोई अता-पता नहीं है। परिजनों ने बताया कि जाते समय रमेश अपना मोबाइल फोन भी कमरे पर ही छोड़ गए थे।

परिवार परेशान, खोजबीन जारी

रमेश के लापता होने की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। पिता की मौत के बाद घर की जिम्मेदारी रमेश पर ही थी। सूरत में रिश्तेदारों ने टेक्सटाइल मार्केट, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर खूब तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। उधर गांव मे भी हड़कंप मचा है। गांव के दर्जनों युवक सोशल मीडिया के जरिए और फोन कर-करके रमेश के बारे में जानकारी जुटा रहे हैं। परिवार ने गोदादरा थाना, सूरत में गुमशुदगी की सूचना दे दी है। रमेश के परिजनों ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को भी रमेश तिवारी के बारे में कोई जानकारी मिले तो 6307816620 संपर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *