July 23, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

डीएम के निर्देश पर 24 घंटे में मिला पीड़ित को न्याय, खतौनी सौंपी

1 min read
Spread the love

डीएम के निर्देश पर 24 घंटे में मिला न्याय, खतौनी सौंपी गई

जनता दर्शन में शिकायत के बाद बगुलही निवासी हजारी लाल की भूमि का अंश निर्धारण पूर्ण

गोण्डा।

जनता दर्शन में प्राप्त शिकायतों का त्वरित निस्तारण कर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने एक बार फिर प्रशासन की संवेदनशीलता का उदाहरण पेश किया। डीएम के सख्त निर्देशों के बाद सदर तहसील प्रशासन ने शिकायतकर्ता को उसी दिन अद्यतन खतौनी उपलब्ध करा दी।
बुधवार को आयोजित जनता दर्शन में तहसील सदर के ग्राम बगुलही निवासी हजारी लाल पुत्र जोखू ने फरियाद लगाई। उनका आरोप था कि पैतृक भूमि का अंश निर्धारण न होने के कारण उन्हें राजस्व संबंधी अभिलेख नहीं मिल पा रहे थे। इससे सरकारी योजनाओं और बैंकों से जुड़े काम भी अटक रहे थे। शिकायत की गंभीरता को समझते हुए जिलाधिकारी ने मौके पर ही संबंधित राजस्व अधिकारियों को अंश निर्धारण की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने और शिकायतकर्ता को अद्यतन खतौनी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। डीएम के निर्देश मिलते ही तहसील सदर की टीम हरकत में आई। बिना किसी विलंब के राजस्व प्रक्रिया पूरी कर हजारी लाल की भूमि का अंश निर्धारण कराया गया। इसके बाद जनता दर्शन में ही जिलाधिकारी ने स्वयं शिकायतकर्ता को खतौनी सौंपकर राहत पहुंचाई। समस्या का त्वरित समाधान होने पर हजारी लाल ने डीएम और तहसील प्रशासन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कई दिनों से चक्कर काट रहा था,डीएम मैडम के एक आदेश से मेरा काम हो गया। जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनता दर्शन में आने वाली हर शिकायत का गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और समयबद्ध निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि हर पात्र व्यक्ति को समय पर न्याय और राजस्व सेवाएं मिलें। इसके लिए किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *