July 23, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पुलिस, संवेदनशील पुलिसिंग की मिसाल,असहाय बुजुर्ग महिला का बना सहारा

1 min read
Spread the love

धौलपुर, राजस्थान
पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एडीएफ) बाड़ी श्रवण कुमार झोरड़ के सुपरविजन में धौलपुर पुलिस जिलेभर में एकाकी बुजुर्ग महिलाओं और बुजुर्ग दंपतियों की सुरक्षा व सहायता के लिए विशेष अभियान चला रही है।
इसी अभियान के तहत एक असहाय बुजुर्ग महिला मदद की उम्मीद लेकर कोतवाली थाना धौलपुर पहुंची। वृद्धावस्था के कारण परेशान महिला की बात थानाधिकारी रामकिशन यादव एवं महिला पुलिसकर्मियों ने धैर्यपूर्वक सुनी, उन्हें भरोसा दिलाया कि धौलपुर पुलिस हर परिस्थिति में उनके साथ है तथा उनकी समस्या के संवेदनशील एवं शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने महिला को सुरक्षित ऑटो से उसके घर तक पहुंचाने की व्यवस्था भी कराई।
पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने कहा कि धौलपुर पुलिस कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ बुजुर्गों, महिलाओं और जरूरतमंद लोगों की सहायता को भी अपनी प्राथमिक जिम्मेदारी मानती है। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को एकाकी बुजुर्गों से नियमित संपर्क बनाए रखने और उनकी सुरक्षा व आवश्यकताओं का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आमजन से भी अपील की गई है कि आसपास किसी असहाय या जरूरतमंद बुजुर्ग की जानकारी होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें।

विजय कुमार शर्मा ब्यूरो

oplus_2097152

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *