July 23, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

चीन से लौटे अयोध्या के लाल का भव्य स्वागत, वॉलीबॉल चैंपियन कुशल सिंह पर फूलों की बारिश

1 min read
Spread the love


मिल्कीपुर अयोध्या।

जनपद अयोध्या के हैरिंग्टनगंज क्षेत्र के ग्राम मलेथू बुजुर्ग निवासी अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी कुशल सिंह के चीन से भारत लौटने पर क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। कुशल सिंह ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर देश, प्रदेश और अयोध्या का नाम रोशन किया है। उनके स्वदेश लौटने की सूचना मिलते ही गांव में खुशी की लहर दौड़ गई।
गांव पहुंचने पर ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, युवाओं और खेल प्रेमियों ने फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों और भारत माता के जयघोष के बीच कुशल सिंह का अभिनंदन किया गया। स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और अपने चैंपियन खिलाड़ी की एक झलक पाने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा।
इस अवसर पर कुशल सिंह के माता-पिता शंभू सिंह और परिवार के अन्य सदस्यों के चेहरे पर गर्व और खुशी साफ झलक रही थी। ग्रामीणों ने कहा कि कुशल सिंह की उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और उनके संघर्ष तथा मेहनत से नई पीढ़ी को खेलों में आगे बढ़ने की सीख मिलेगी।
कुशल सिंह ने सभी के स्नेह और सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान पूरे अयोध्या और देशवासियों का है। उन्होंने युवाओं से खेलों में मेहनत, अनुशासन और समर्पण के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।
अवध स्पीड न्यूज की ओर से अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी कुशल सिंह को हार्दिक शुभकामनाएं और उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *