July 23, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

बिना अनुमति संचालित हो रहे अवैध टैक्सी स्टैंड, भीड़ और हादसे को दावत

1 min read
Spread the love

बिना अनुमति संचालित हो रहे अवैध टैक्सी स्टैंड, भीड़ और हादसे को दावत

अवैध टैक्सी स्टैंड संचालक दे रहे प्रशासन को खुली चुनौती, प्रतिदिन लग रहा जाम

गोण्डा। कटरा बाजार में अवैध टैक्सी स्टैंड के कारण आए दिन जाम लग रहा है और इससे आये दिन लोगों को आवागमन में काफी परेशानी होने के साथ ही बड़े हादसे का भय बना हुआ है। आरोप है कि बिना किसी अनुमति के सड़क पर व मुख्य नुक्कड़ पर टैक्सी स्टैंड संचालित किया जा रहा है और टैक्सी संचालक खुलेआम प्रशासन को चुनौती दे रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कटरा बाजार के व्यस्ततम चौराहे और मुख्य नुक्कड़ पर दर्जनों चौपहिया डग्गामार वाहन, आटो, टैक्सी खड़ी कर दी जाती हैं। इससे पैदल चलने वालों और दोपहिया वाहन चालकों को निकलने में भारी दिक्कत होती है। भीड़-भाड़ वाले समय में यहां अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है और छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं भी हो रही हैं।

प्रशासन को खुली चुनौती

सबसे बड़ा सवाल यह है कि यह टैक्सी स्टैंड बिना अनुमति के कैसे संचालित हो रहा है? लोगों का आरोप है कि संचालकों ने प्रशासनिक नियमों को ताक पर रखकर स्टैंड बना लिया है और किसी भी कार्रवाई की परवाह नहीं कर रहे।

स्थानीय लोगों की मांग

व्यापारियों और आम जनता ने जिला प्रशासन और उपजिलाधिकारी कटरा बाजार से मांग की है कि अवैध टैक्सी स्टैंड को तत्काल हटवाया जाए और उचित स्थान चिन्हित कर स्टैंड बनाया जाए। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो कोई बड़ी दुर्घटना होना तय है।

महादेव मौर्या

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *