July 23, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

अखिलेश यादव की हिरासत के विरोध में सपाइयों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन,नारेबाजी

1 min read
Spread the love

गोण्डा।

दिल्ली में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने से नाराज सपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार शाम गोण्डा कलेक्ट्रेट गेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। करीब दो घंटे तक चले धरने के दौरान सरकार विरोधी नारे गूंजते रहे। प्रदर्शन खत्म होने के बाद पुलिस ने कई सपा नेताओं समेत कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर नगर कोतवाली भेज दिया।
प्रदर्शन का नेतृत्व सपा लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव लाल चंद्र गौतम और जिला प्रवक्ता जावेद अख्तर उर्फ मंटू ने किया। सूचना पर एसडीएम सदर जितेंद्र गौतम और सीओ नगर योगेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन कार्यकर्ता अपनी मांगों पर अड़े रहे। इसके बाद पुलिस ने मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप उर्फ दीपू यादव, समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह, मेराज अहमद समेत कई सपा नेताओं को हिरासत में ले लिया। सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि युवाओं, किसानों और महिलाओं के मुद्दों पर आवाज उठाने वालों को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। पेपर लीक जैसे मुद्दे पर सवाल पूछने पर नेताओं को हिरासत में लेना लोकतंत्र का गला घोंटना है। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि अखिलेश यादव को जल्द रिहा नहीं किया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। वहीं पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *