पेट्रोल पंप के सामने सीएनजी टेंपो में लगी भीषण आग, समय रहते टला बड़ा हादसा,
1 min readपेट्रोल पंप के सामने सीएनजी टेंपो में लगी भीषण आग, समय रहते टला बड़ा हादसा,
वेल्डिंग के दौरान भड़की आग से मची अफरा-तफरी, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू,
बाड़ी, धौलपुर
बाड़ी शहर में गर्ग पेट्रोल पंप के सामने स्थित एक वेल्डिंग दुकान पर बुधवार को मरम्मत के दौरान एक सीएनजी थ्री-व्हीलर टेंपो में अचानक भीषण आग लग गई। कुछ ही पलों में आग की लपटें आसमान छूने लगीं, जिससे आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।घटना स्थल के बिल्कुल पास पेट्रोल पंप, विद्युत ट्रांसफार्मर और हवा भरने की टंकी होने के कारण लोगों को बड़े हादसे की आशंका सताने लगी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर समय रहते काबू पा लिया। इससे संभावित बड़ा हादसा टल गया।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, टेंपो की मरम्मत के दौरान वेल्डिंग करते समय निकली चिंगारी से आग भड़की। गनीमत रही कि समय रहते आग बुझा दी गई और कोई जनहानि नहीं हुई।इस घटना ने शहर में पेट्रोल पंपों और भीड़भाड़ वाले इलाकों के आसपास बिना पर्याप्त सुरक्षा इंतजामों के संचालित हो रहे वेल्डिंग व सर्विस सेंटरों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने ऐसे प्रतिष्ठानों पर सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन कराने और प्रशासन द्वारा नियमित जांच की मांग की है।
विजय कुमार शर्मा ब्यूरो

