अंगदान-जीवनदान’ के नारों से गूंजा धौलपुर, GNM विद्यार्थियों ने रैली निकालकर जगाई जागरूकता,
1 min readधौलपुर राजस्थान।
अंगदान-जीवनदान’ के नारों से गूंजा धौलपुर, GNM विद्यार्थियों ने रैली निकालकर जगाई जागरूकता,

धौलपुर,
धौलपुर में बुधवार को जीएनएम (GNM) छात्र-छात्राओं ने अंगदान जागरूकता रैली निकालकर लोगों को मानवता का संदेश दिया। कलेक्ट्रेट परिसर से गांधी पार्क तक निकली रैली में विद्यार्थियों ने “अंगदान-जीवनदान”, “मृत्यु के बाद भी किसी को जीवन दें” और “एक अंगदान, कई जिंदगियां” जैसे नारों के माध्यम से आमजन को अंगदान के महत्व से अवगत कराया।विद्यार्थियों ने बताया कि अभियान का उद्देश्य अंगदान को लेकर समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करना और अधिक से अधिक लोगों को इसके लिए प्रेरित करना है। उनका कहना था कि मृत्यु के बाद किया गया अंगदान कई जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन दे सकता है।गांधी पार्क में रैली के समापन पर अधिकारियों एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे जनजागरूकता अभियान समाज में सकारात्मक सोच और मानव सेवा की भावना को मजबूत करते हैं।
विजय कुमार शर्मा ब्यूरो
