ट्यूशन से लौट रहे छात्र की सर्पदंश से मौत, झाड़-फूंक में देरी बनी जानलेवा,
1 min readकंचनपुर, न्यूज।
बाड़ी के कंचनपुर थाना क्षेत्र के सुहास गांव में ट्यूशन से लौट रहे 13 वर्षीय छात्र अभिषेक (पुत्र रामकेश कोली) की सांप के डसने से मौत हो गई। अंधेरा होने के कारण उसे रास्ते में सांप दिखाई नहीं दिया।
परिजन पहले उसे झाड़-फूंक के लिए ले गए। हालत बिगड़ने पर अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक जहर पूरे शरीर में फैल चुका था और डॉक्टर उसे बचा नहीं सके। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
अभिषेक कक्षा 6 का छात्र था और तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। पीएमओ डॉ. हरकिशन मंगल ने अपील की कि सर्पदंश की स्थिति में झाड़-फूंक के बजाय तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल पहुंचकर इलाज कराएं, क्योंकि समय पर उपचार से जान बचाई जा सकती है। विजय कुमार शर्मा ब्यूरो

