जंतर-मंतर पर छात्रों के साथ कथित लाठीचार्ज और राहुल गांधी के साथ दुर्व्यवहार को लेकर विरोध प्रदर्शन
1 min readधौलपुर राजस्थान।
..धौलपुर, राजस्थान। दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के साथ कथित लाठीचार्ज और राहुल गांधी के साथ दुर्व्यवहार के विरोध में धौलपुर जिला कांग्रेस ने जिला कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व राजाखेड़ा विधायक रोहित बोहरा और बसेड़ी विधायक संजय जाटव ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने वाले छात्रों पर बल प्रयोग किया गया, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी के साथ कथित दुर्व्यवहार की भी निंदा करते हुए केंद्र सरकार पर विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाया।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया। इसके बाद विधायक रोहित बोहरा, विधायक संजय जाटव सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी गिरफ्तारी दी।
किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए जिला कलेक्ट्रेट परिसर और आसपास के क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस की मौजूदगी में प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि छात्रों के मुद्दों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विजय कुमार शर्मा ब्यूरो

