नीट पेपर लीक के विरोध में बसेड़ी में कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और शिक्षा मंत्री का फूंका प्रतीकात्मक पुतला,
1 min readनीट पेपर लीक के विरोध में बसेड़ी में कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और शिक्षा मंत्री का फूंका प्रतीकात्मक पुतला,
परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की उठाई मांग,
बसेड़ी, धौलपुर न्यूज।
नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर बुधवार को बसेड़ी में कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष एवं विधायक संजय जाटव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने कस्बे में रैली निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और बयाना मोड़ पर प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृहमंत्री तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि नीट जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में पेपर लीक होने से लाखों विद्यार्थियों की मेहनत और भविष्य प्रभावित हुआ है। उनका कहना था कि लगातार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों से युवाओं का प्रतियोगी परीक्षा प्रणाली पर भरोसा कमजोर हो रहा है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए पारदर्शी और जवाबदेह व्यवस्था लागू करने की मांग की।
रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए परीक्षा व्यवस्था में सुधार और युवाओं के हितों की रक्षा की मांग उठाई। विरोध-प्रदर्शन का समापन बयाना मोड़ पर प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और शिक्षा मंत्री का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर किया गया।
इस अवसर पर पूर्व प्रधान लाखन सिंह, नाहर सिंह जाटव, रामबली शर्मा, लोकेश शर्मा, प्रशांत परमार, रामनरेश गुर्जर, मबसियाराम, रामदीन कुशवाह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। कांग्रेस जिला अध्यक्ष एवं विधायक संजय जाटव
पूर्व प्रधान लाखन सिंह खिड़ौरा
।।धौलपुर राजस्थान से विजय शर्मा की रिपोर्ट।।

