July 21, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

बारिश के मौसम में बिजली शिकायतों के लिए डिस्कॉम ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर,

1 min read
Spread the love

धौलपुर,
धौलपुर जिले में बिजली आपूर्ति से जुड़ी शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए डिस्कॉम ने कंट्रोल रूम और क्षेत्रवार अधिकारियों के हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। अब उपभोक्ता बिजली कटौती, फॉल्ट, तार टूटने या बारिश के दौरान करंट जैसी समस्याओं की सूचना सीधे संबंधित अधिकारियों को दे सकेंगे।
डिस्कॉम के अधीक्षण अभियंता विवेक शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार के टोल फ्री नंबर 1800-180-6507 के साथ जिला कंट्रोल रूम 9414029319 भी 24 घंटे शिकायतों के लिए उपलब्ध रहेगा। यदि शिकायत का समय पर समाधान नहीं होता है, तो उपभोक्ता अपने क्षेत्र के सहायक अभियंता (AEN) और कनिष्ठ अभियंता (JEN) से भी सीधे संपर्क कर सकते हैं।
डिस्कॉम ने धौलपुर शहर, ग्रामीण, बाड़ी, बसेड़ी, राजाखेड़ा, सरमथुरा, सेपऊ, मनियां, जाटोली, मरैना, सरानीखेड़ा और कोलारी सहित जिले के सभी क्षेत्रों के अधिकारियों के मोबाइल नंबर भी जारी किए हैं। विभाग का उद्देश्य बिजली संबंधी शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण कर उपभोक्ताओं को त्वरित राहत उपलब्ध कराना है।

विजय कुमार शर्मा ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *