July 21, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूजडे के तहत स्कूलों में विधिक जागरूकता शिविर

1 min read
Spread the love

धौलपुर, राजस्थान
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, धौलपुर के तत्वावधान में मंगलवार को ‘ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूजडे’ अभियान के तहत जिले के विभिन्न विद्यालयों में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किए गए। सचिव रेखा यादव एवं न्यायिक अधिकारियों ने विद्यार्थियों को नशामुक्ति, साइबर अपराध, बाल विवाह, पर्यावरण संरक्षण, विधिक अधिकारों और लोक उपयोगी सेवाओं से जुड़े कानूनों की जानकारी दी।
शिविर में न्यायिक अधिकारियों ने नालसा की ड्रग जागरूकता एवं कल्याण योजना-2025 के बारे में बताते हुए विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से दूर रहने और दूसरों को भी जागरूक करने का संदेश दिया। साथ ही वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया।
अधिकारियों ने बताया कि बिजली, पानी, परिवहन, डाक, टेलीफोन, अस्पताल और बीमा जैसी लोक उपयोगी सेवाओं से जुड़े विवादों का समाधान स्थायी लोक अदालत के माध्यम से सरल, सस्ता और त्वरित तरीके से कराया जा सकता है। इसके अलावा अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण कानून, बाल विवाह निषेध, राष्ट्रीय लोक अदालत, मीडियेशन अभियान, नालसा हेल्पलाइन 1500 और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की भी जानकारी दी गई।
इस दौरान विद्यार्थियों को ‘कोर्ट वाली दीदी’ पहल से भी अवगत कराया गया। अधिकारियों ने बताया कि विद्यालयों में लगाई गई शिकायत पेटिका में छात्र-छात्राएं अपनी किसी भी समस्या या शिकायत को गोपनीय रूप से लिखकर डाल सकते हैं, जिसका निस्तारण जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा किया जाएगा।

विजय कुमार शर्मा ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *