July 21, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

बीएड परीक्षा देने आए छात्र की करंट लगने से मौत, किराये का कमरा देखने के दौरान हुआ हादसा,

1 min read
Spread the love

धौलपुर,
धौलपुर के निहालगंज थाना क्षेत्र में बीएड परीक्षा देने आए 25 वर्षीय युवक की 33 केवी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा सोमवार को प्रकाश कॉलेज के पास उस समय हुआ, जब वह किराये का कमरा देखने गया था।
पुलिस के अनुसार मृतक सुनील पुत्र मेवाराम जाटव, निवासी गुमानपुरा (नादनपुर) था। वह बीएड परीक्षा में शामिल होने के लिए धौलपुर आया था। मकान की छत पर जाते समय वह ऊपर से गुजर रही 33 केवी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि हाईटेंशन लाइन मकान की छत से महज करीब तीन फीट की ऊंचाई पर गुजर रही थी, जिससे यह हादसा हुआ। सूचना पर निहालगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची, शव को जिला अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाकर परिजनों को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है, वहीं घटना के बाद बिजली विभाग की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *