महिला आरक्षण को लेकर महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा कार्यालय मार्च पुलिस ने रोका,
1 min readनई दिल्ली,
महिला आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय महिला कांग्रेस ने मंगलवार को नई दिल्ली में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा, राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सारिका सिंह और राजस्थान प्रभारी दीप्ति के निर्देश पर आयोजित प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता शामिल हुईं।पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जंतर-मंतर से संसद की ओर मार्च होना था, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था और भारी पुलिस बल की तैनाती के चलते कार्यक्रम में बदलाव किया गया। इसके बाद कार्यकर्ता इंदिरा भवन में एकत्र हुए और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महिला आरक्षण को जल्द लागू करने की मांग उठाई।इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला और सचिन पायलट ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। प्रदर्शन के बाद महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय की ओर मार्च करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने बैरिकेड लगाकर उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। प्रदर्शन में राजस्थान महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्षों, प्रदेश पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। प्रदेश उपाध्यक्ष लीना शर्मा और जिला महासचिव रोशनी शिवहरे भी प्रदर्शन में शामिल रहीं।
विजय कुमार शर्मा ब्यूरो

