July 21, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

एपीजे वर्ल्ड स्कूल के अंदर किया गया विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन,

1 min read
Spread the love

धौलपुर राजस्थान।

राजाखेड़ा में एपीजे वर्ल्ड स्कूल के अंदर किया गया विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन,

राजाखेड़ा, धौलपुर
एपीजे वर्ल्ड स्कूल, राजाखेड़ा में मंगलवार को विद्यार्थियों के लिए विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य एपीजे स्कूल के छात्र-छात्राओं को उनके कानूनी अधिकारों, नैमतिक मूल्यों एवं सामाजिक जिम्मेदारियों, नशा मुक्ती के प्रति जागरूक करना था।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट आकाश शर्मा रहे। मुख्य वक्ता आकाश जैन एवं अभिनव जैन ने एपीजे स्कूल के विद्यार्थियों को कानून की मूलभूत जानकारी, नागरिकों के अधिकार एवं कर्तव्यों तथा नैतिक जीवन के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी, तथा कानून का सम्मान करने, अनुशासित जीवन अपनाने तथा जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया।कार्यक्रम में एपीजे स्कूल के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। अंत में एपीजे स्कूल परिवार ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

विजय कुमार शर्मा ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *