पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे ने दिखाई मानवता, सड़क पर पड़े घायल व्यक्ति को पहुंचाया अस्पताल
1 min readपूर्व विधायक बैजनाथ दूबे ने दिखाई मानवता: सड़क पर पड़े घायल व्यक्ति को पहुंचाया अस्पताल
चौरी चौराहे पर दिखा जनसेवा का उदाहरण, घायल को समय पर मदद कर बचाई जान
कर्नलगंज, गोण्डा। राजनीति से इतर जनसेवा की मिसाल पेश करते हुए समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कटरा बाजार के पूर्व विधायक बैजनाथ दुबे ने सोमवार की रात सड़क हादसे में घायल एक युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर मानवता का परिचय दिया।
चौरी चौराहे के पास हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, सोमवार रात क्षेत्र भ्रमण पर निकले बैजनाथ दुबे जब चौरी चौराहे के पास पहुंचे तो उन्होंने सड़क किनारे एक युवक को गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा देखा। घायल की पहचान विधानसभा क्षेत्र कटरा बाजार के ग्राम गुरसड़ा निवासी लक्ष्मण गौतम के रूप में हुई। वह भीषण सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था। घटना देखकर पूर्व विधायक तुरंत अपने वाहन से नीचे उतरे। उन्होंने घायल लक्ष्मण गौतम को प्राथमिक उपचार दिलवाया और देर न करते हुए अपने निजी वाहन से उसे गोण्डा जिला अस्पताल रेफर कराया। स्थानीय लोगों ने बताया कि समय पर मदद मिलने से घायल की जान बच गई। अन्यथा देरी होने पर स्थिति और गंभीर हो सकती थी।
लोगों ने की सराहना
पूर्व विधायक की इस मानवता भरी पहल की क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है। लोगों का कहना है कि नेता सिर्फ भाषणों में नहीं, बल्कि मौके पर पहुंचकर मदद करें तो आमजन का भरोसा बढ़ता है।

