July 21, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

सपा के पूर्व मंत्री जौहर विश्वविद्यालय बचाने की मांग को लेकर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

1 min read
Spread the love

अयोध्या।
रामपुर स्थित मौलाना जौहर अली विश्वविद्यालय को बचाने की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी ने अयोध्या में प्रदर्शन किया। पूर्व मंत्री पवन पांडे के नेतृत्व में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
ज्ञापन में रामपुर जिला प्रशासन द्वारा विश्वविद्यालय के 38 भवनों को ध्वस्त करने के प्रस्ताव पर पुनर्विचार की मांग की गई। सपा नेताओं का कहना था कि यदि विश्वविद्यालय में किसी प्रकार की कमी या अनियमितता है तो उसे नियमानुसार दूर कराया जा सकता है, लेकिन भवनों को गिराना उचित नहीं है।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मांग की कि भवनों को ध्वस्त करने के बजाय नियमानुसार जुर्माना या अन्य वैधानिक कार्रवाई की जाए। पूर्व मंत्री पवन पांडे ने कहा कि मौलाना जौहर अली विश्वविद्यालय शिक्षा का केंद्र है, जहां सभी वर्गों और धर्मों के छात्र शिक्षा प्राप्त करते हैं।
उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा, “भाजपा सरकार में मधुशाला खुल सकती है, लेकिन पाठशाला नहीं।” साथ ही समाजवादी पार्टी ने विश्वविद्यालय को बचाने के लिए प्रदेशव्यापी अभियान चलाने की घोषणा की।
गौरतलब है कि रामपुर जिला प्रशासन ने मौलाना जौहर अली विश्वविद्यालय के 38 भवनों को ध्वस्त करने की कार्रवाई की घोषणा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *