राष्ट्रीय राजमार्ग-128 के सुदृढ़ीकरण कार्य का किया भूमिपूजन
1 min readसुल्तानपुर
सुल्तानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह की एक और सौगात, राष्ट्रीय राजमार्ग-128 के सुदृढ़ीकरण कार्य का किया भूमिपूजन।
सुल्तानपुर जनपद के कटका बाजार में मंगलवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-128 पर कटका– सौरमऊ सेक्शन के सुदृढ़ीकरण कार्य का विधिवत भूमिपूजन संपन्न हुआ। लगभग ₹29.44 करोड़ की लागत से होने वाले इस महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ सुल्तानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन कर किया।
इस अवसर पर विधायक विनोद सिंह ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार के नेतृत्व में क्षेत्र में सड़क, पुल एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं का तेजी से विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के पूर्ण होने से क्षेत्रवासियों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी तथा व्यापार और विकास को नई गति प्राप्त होगी।
भूमिपूजन कार्यक्रम में कटका मंडल अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, नंदन चतुर्वेदी, संतोष सिंह, जमुना सिंह प्रधान, शंकर मिश्रा प्रधान, मोनू चतुर्वेदी प्रधान, मनीष तिवारी प्रधान तथा बबलू मिश्रा प्रधान मिंटू सिंह प्रधान सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने सड़क चौड़ीकरण कार्य शुरू होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जहां सैकड़ों की संख्या में स्थानीय नागरिकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

