July 21, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

लाखों के जेवरात और नगदी चोरी, 3 दिन बाद भी नहीं दर्ज हुई एफआईआर

1 min read
Spread the love

कर्नलगंज में लाखों के जेवरात और नगदी चोरी, 3 दिन बाद भी नहीं दर्ज हुई एफआईआर

चोरी की तहरीर को पुलिस ने डाला ठंडे बस्ते में, दर-दर भटक रहा पीड़ित

कोतवाली,गोण्डा। कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र में चोरी की बड़ी वारदात के तीन दिन बीत गए, लेकिन पुलिस ने अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं की है। इससे आहत पीड़ित परिवार न्याय के लिए दर-दर भटक रहा है। पीड़ित ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शीघ्र एफआईआर दर्ज करके सख्त कार्रवाई करने और माल बरामदगी की मांग की है।

छत के रास्ते घुसे चोर, उड़ाए जेवरात-नगदी

मिली जानकारी के मुताबिक घटना थाना कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के ग्राम गोरछहन पुरवा मौजा हीरापुर शाहपुर की 16 जुलाई 2026 की दरमियानी रात की है। यहां के निवासी विजय बहादुर सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि बिजली जाने के कारण वह, उसकी पत्नी व बहू घर के बाहर द्वार पर सो रहे थे। इसी दौरान अज्ञात चोर छत के रास्ते घर में घुस गए और अंदर से दरवाजा व खिड़की बंद कर दिया। सुबह 4 बजे जब घर के अंदर गए तो देखा कि सभी कमरों के ताले टूटे थे। चोर बहू व पत्नी के बक्से उठा ले गए। बहू के बक्शे में सोने-चांदी के लगभग 9 थान आभूषण, व पत्नी के बक्शे मे पुराने जेवरात व 60 हजार रुपये नगदी रखे थे, वह चोरी कर ले गये। कुल नुकसान लगभग 15 लाख रुपये का बताया जा रहा है।

17 जुलाई को दिया था प्रार्थना पत्र

पीड़ित विजय बहादुर ने 17 जुलाई को ही कोतवाली कर्नलगंज में प्रार्थना पत्र देकर अज्ञात चोरों के साथ ही गांव के छोटकऊ, पंकज व सुमित पर आशंका जताते हुए एफाईआर दर्ज कर माल बरामद करने की मांग की थी।

लेकिन 3 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है। पीड़ित का कहना है कि वह रोज थाने के चक्कर काट रहा है, लेकिन सिर्फ आश्वासन मिल रहा है।

परिवार में दहशत, न्याय की मांग

चोरी की इस बड़ी वारदात के बाद पूरे परिवार में दहशत का माहौल है। ऐसे में गंभीर सवाल यह उठता है कि लाखों की चोरी के बाद भी एफआईआर नहीं, तो आम आदमी कहां जाए?”
पीड़ित परिवार ने मांग की है कि जल्द से जल्द मुकदमा दर्ज कर चोरी का खुलासा किया जाए, ताकि उन्हें न्याय मिल सके।
इस संबंध में जानकारी करने के लिए प्रभारी निरीक्षक के सीयूजी नंबर पर संपर्क किया गया,लेकिन उनका फोन नेटवर्क क्षेत्र से बाहर था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *