July 20, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पुलिस बनी परिवार की डोर, काउंसलिंग से सुलझा विवाद; बुजुर्ग की सम्मानपूर्वक हुई घर वापसी,

1 min read
Spread the love

धौलपुर पुलिस बनी परिवार की डोर, काउंसलिंग से सुलझा विवाद; बुजुर्ग की सम्मानपूर्वक हुई घर वापसी,

एसपी के निर्देश पर सरमथुरा थाना पुलिस की संवेदनशील पहल, परिजनों ने देखभाल और सम्मान का दिया भरोसा,

धौलपुर, राजस्थान
धौलपुर पुलिस ने एक बार फिर संवेदनशील पुलिसिंग का उदाहरण पेश करते हुए पारिवारिक विवाद के कारण परिवार से अलग रह रहे एक बुजुर्ग को उनके परिजनों से मिलाकर सम्मानपूर्वक घर वापसी कराई। पुलिस की काउंसलिंग और समझाइश के बाद परिवार में आपसी मतभेद खत्म हुए और बुजुर्ग को दोबारा अपने परिवार का साथ मिल गया।सरमथुरा थाना प्रभारी कैलाश समरी ने बताया कि ग्राम कोनेसा निवासी नथुआ राम मीना, जो तीन पुत्रों के पिता हैं, पारिवारिक अनबन के चलते कुछ समय से परिवार से अलग रह रहे थे। हाल ही में उन्होंने अपनी पीड़ा पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के समक्ष रखी और न्याय की गुहार लगाई।एसपी के निर्देश पर सरमथुरा थाना पुलिस ने बुजुर्ग के तीनों पुत्रों और अन्य परिजनों को थाने बुलाकर उनकी काउंसलिंग की। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने परिवार को बुजुर्गों के सम्मान, उनके अधिकारों और पारिवारिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया। समझाइश और आपसी संवाद के बाद परिवार के सभी सदस्य विवाद समाप्त करने पर सहमत हो गए।

विजय कुमार शर्मा ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *