July 21, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पत्रकारों और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट महासचिव चंपत राय के बीच हुई कथित बातचीत को लेकर नया विवाद

1 min read
Spread the love

जाओ.. भागो यहां से!”— पत्रकारों से कथित टिप्पणी पर गरमाई अयोध्या की सियासत

रामनगरी अयोध्या

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के सम्मान पर उठे सवाल एक बैठक के बाद पत्रकारों और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के बीच हुई कथित बातचीत को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बैठक समाप्त होने के बाद पत्रकारों ने सामान्य सवाल पूछा— “आज की बैठक में क्या रहा?” इस पर चंपत राय ने कथित तौर पर कहा, “आज की बैठक में ऐसी कोई बात नहीं रही जो आपकी बुद्धि में आ सके… जाओ, जाओ, भागो यहां से।

इस कथित टिप्पणी के बाद पत्रकारों में नाराजगी देखी जा रही है।

सवाल उठ रहे हैं कि क्या लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के साथ इस तरह की भाषा और व्यवहार उचित है?

जनहित के मुद्दों पर सवाल पूछना मीडिया का संवैधानिक दायित्व है और लोकतांत्रिक व्यवस्था में संवाद की मर्यादा बनाए रखना सभी सार्वजनिक पदों पर बैठे लोगों की जिम्मेदारी मानी जाती है।

यह मामला अब अयोध्या में चर्चा का विषय बन गया है। कई लोग इसे मीडिया के सम्मान से जुड़ा मुद्दा बता रहे हैं, जबकि अन्य लोग पूरे घटनाक्रम पर संबंधित पक्ष की आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार करने की बात कह रहे हैं।

यदि यह कथित बयान सही है, तो यह केवल एक व्यक्ति की टिप्पणी नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक संवाद की मर्यादा पर भी गंभीर प्रश्न खड़े करता है।

वहीं, इस मामले में चंपत राय का पक्ष सामने आने पर उसे भी समान प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *