July 20, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

विद्युत विभाग की लापरवाही ने ली बेजुबान की जान, स्टे तार में उतरा करंट

1 min read
Spread the love

हैरिंग्टनगंज अयोध्या

Oplus_131072

विद्युत विभाग की कथित लापरवाही का एक और गंभीर मामला सामने आया है,विद्युत उपकेंद्र हैरिंग्टनगंज के अंतर्गत ग्राम पंचायत रामपुर जोहन स्थित रामगंज बाजार में करंट उतरने की आशंका वाले स्टे तार की चपेट में आने से एक तीन वर्षीय पड़वा की दर्दनाक मौत हो गई।

मृत पड़वा स्थानीय निवासी रामबोध यादव का बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शुक्रवार शाम पड़वा चरते-चरते विद्युत पोल के स्टे तार के संपर्क में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

ग्रामीणों का आरोप है कि संबंधित पोल पर तारों का जाल फैला हुआ है और लंबे समय से विद्युत व्यवस्था बदहाल बनी हुई है। यदि विभाग समय रहते स्टे तार की सुरक्षा और लाइन की जांच कर लेता, तो यह हादसा टाला जा सकता था।

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि स्टे तार में करंट दौड़ रहा था, तो उसकी जिम्मेदारी किसकी है?

क्या विद्युत विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है?

आज एक बेजुबान जानवर की जान गई है, कल कोई इंसान भी इसकी चपेट में आ सकता है।

ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच, दोषी अधिकारियों के खिलाफ शक्त कार्रवाई, पशुपालक को उचित मुआवजा तथा क्षेत्र के सभी विद्युत पोलों और स्टे तारों की तत्काल जांच कर उन्हें सुरक्षित करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *