July 20, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

मनियां में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, संदिग्ध मौत की जांच में जुटी पुलिस

1 min read
Spread the love

धौलपुर राजस्थान।

धौलपुर,

धौलपुर जिले के मनियां थाना क्षेत्र के कृपा का पुरा गांव में 22 वर्षीय विवाहिता का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान अनुष्का (22) पत्नी आकाश के रूप में हुई है। रविवार को पीहर पक्ष के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतका का विवाह करीब दो वर्ष पूर्व हुआ था।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।

विजय कुमार शर्मा ब्यूरो

Oplus_0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *