July 19, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

गर्भवती महिलाओं की निःशुल्क जांच, हाई रिस्क मामलों की हुई पहचान

1 min read
Spread the love

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान: जिलेभर में गर्भवती महिलाओं की निःशुल्क जांच, हाई रिस्क मामलों की हुई पहचान,

धौलपुर, राजस्थान
गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलेभर में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) के तहत विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए। 15 जुलाई से चल रहे पांच दिवसीय सघन जांच अभियान के दौरान जिला अस्पताल, उप जिला अस्पताल, सीएचसी, पीएचसी एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर गर्भवती महिलाओं की निःशुल्क प्रसवपूर्व जांच (एएनसी) की गई।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. धर्मसिंह मीणा ने बताया कि अभियान के तहत रक्तचाप, वजन, हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर, ब्लड ग्रुप एवं मूत्र जांच सहित आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण किए गए। साथ ही हाई रिस्क प्रेग्नेंसी (एचआरपी) की पहचान कर जरूरत पड़ने पर महिलाओं को उच्च चिकित्सा संस्थानों के लिए रेफर किया गया।
जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शिव कुमार शर्मा ने बताया कि गर्भवती महिलाओं को टीडी टीकाकरण, आयरन-फोलिक एसिड एवं कैल्शियम की दवाएं वितरित करने के साथ संतुलित आहार, संस्थागत प्रसव, नवजात शिशु देखभाल, स्तनपान एवं परिवार नियोजन संबंधी परामर्श भी दिया गया।
अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का उद्देश्य नियमित प्रसवपूर्व जांच को बढ़ावा देना, हाई रिस्क गर्भावस्थाओं की समय पर पहचान करना तथा मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाना है।

विजय कुमार शर्मा ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *