July 19, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की नई टीम घोषित, पुरुषोत्तम शर्मा को मिली जिले की कमान, नवनीत प्रिय त्रिपाठी बने जिला मंत्री,

1 min read
Spread the love

धौलपुर राजस्थान।

धौलपुर,
अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (विद्यालय शिक्षा) की धौलपुर जिला इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन कर आगामी तीन वर्षों के लिए पदाधिकारियों की घोषणा की गई। राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय में आयोजित साधारण सभा में पुरुषोत्तम शर्मा को जिलाध्यक्ष तथा नवनीत प्रिय त्रिपाठी को जिला मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।
कार्यक्रम में प्रदेश महिला मंत्री गीता जैलिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं, जबकि बैठक की अध्यक्षता देवेश प्रसाद शर्मा ने की। सभा की शुरुआत संगठनात्मक चर्चा के साथ हुई, जिसमें शिक्षक हितों, संगठन की भावी कार्ययोजना तथा नए विधान पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।मुख्य अतिथि गीता जैलिया ने कहा कि शिक्षक समाज की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं और उनके हितों की रक्षा के लिए संगठन को अधिक सक्रिय, मजबूत और संगठित बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने सभी शिक्षकों से संगठन की गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने का आह्वान किया।बैठक के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष ने संगठन की परंपरा के अनुसार पुरानी जिला कार्यकारिणी को भंग करने की घोषणा की। इसके बाद प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार नई जिला कार्यकारिणी का मनोनयन किया गया।नई कार्यकारिणी में पुरुषोत्तम शर्मा को जिलाध्यक्ष, नवनीत प्रिय त्रिपाठी को जिला मंत्री, झब्बूलाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, बहादुर सिंह को कोषाध्यक्ष तथा दुर्गेश परमार को महिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों का उपस्थित शिक्षकों ने स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों ने शिक्षक हितों की रक्षा, संगठन के विस्तार तथा शिक्षा जगत से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने का संकल्प लिया। साथ ही संगठन को जिले के प्रत्येक विद्यालय तक मजबूत रूप से पहुंचाने और शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर कार्य करने का भरोसा दिलाया।

विजय कुमार शर्मा ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *