सत्ती चौरा पुलिस चौकी का सराहनीय कार्य, खोया मोबाइल लौटाकर पेश की ईमानदारी की मिसाल
1 min readरौनाही/अयोध्या
अयोध्या जनपद के थाना रौनाही क्षेत्र अंतर्गत पुलिस चौकी सत्ती चौरा की पुलिस ने एक बार फिर अपनी तत्परता और ईमानदारी का परिचय दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 17 जुलाई को बॉम्बे से अपने घर जा रहे चिकित्सक का आईफोन 14 प्रो थाना रौनाही क्षेत्र के पास कहीं गिर गया था। मोबाइल खोने की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रतन शर्मा के निर्देशन में चौकी इंचार्ज सत्ती चौरा सत्यम अग्रवाल और सिपाही सुनील पटेल ने बिना देर किए खोजबीन शुरू कर दी। पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए कुछ ही समय में मोबाइल फोन बरामद कर लिया और उसे उसके मालिक डॉ. अशफाक सिद्दकी को सकुशल वापस सौंप दिया।
इस सराहनीय कार्य के बाद क्षेत्र की जनता और चिकित्सक वर्ग पुलिस टीम की भूरी-भूरी प्रशंसा कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि ऐसे ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ पुलिसकर्मियों पर समाज को गर्व है, जो अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभा रहे हैं।

