July 19, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

सूदखोरी और दबंगई का शिकार परिवार, खेत की कब्जेदारी को लेकर महिलाओं को दबंगों ने पीटा

1 min read
Spread the love

सूदखोरी और दबंगई का शिकार परिवार: खेत की कब्जेदारी को लेकर महिलाओं को दबंगों ने पीटा

न्याय की गुहार में पीड़ित महिलाएं घंटों से कर्नलगंज कोतवाली में बैठी दिखी

कर्नलगंज, गोण्डा।

कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पाण्डेचौरा कालिकापुरवा से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। सूदखोरी से पहले से परेशान एक गरीब परिवार को अब दबंगों की गुंडई का भी शिकार होना पड़ा। आरोप है कि खेत की कब्जेदारी को लेकर गांव के दबंगों ने घर की महिलाओं के साथ मारपीट की और उन्हें बुरी तरह पीटा। घटना के बाद से पीड़ित परिवार सदमे में है। न्याय की आस में पीड़ित महिलाएं कर्नलगंज कोतवाली पहुंचीं और घंटों बैठकर इंसाफ की गुहार लगाते देखी गई। पीड़ितों का आरोप है कि ब्याज के बोझ तले दबे होने के बाद अब जमीन पर भी कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। विरोध करने पर दबंगों ने महिलाओं को निशाना बनाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित परिवार ने एसपी गोंडा से कार्रवाई की मांग की है।

महादेव मौर्या

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *