राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा की बैठक रही सफल, वंश गोपाल अवस्थी बने अतर्रा तहसील किसान मोर्चा अध्यक्ष
1 min readग्राम पंचायत गड़ांव में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा की बैठक रही सफल, वंश गोपाल अवस्थी बने अतर्रा तहसील किसान मोर्चा अध्यक्ष गनेश अग्निहोत्री ने दी बधाई
बांदा अतर्रा
आज ग्राम पंचायत गड़ांव में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जो पूर्ण रूप से सफल एवं उत्साहवर्धक रही। बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामवासियों, किसानों, युवाओं एवं संगठन के पदाधिकारियों ने भाग लेकर संगठन को मजबूत बनाने तथा जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।
बैठक के दौरान किसानों के अधिकारों, ग्रामीण समस्याओं के समाधान, संगठन के विस्तार तथा गांव-गांव तक राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा की विचारधारा पहुंचाने का संकल्प लिया गया। उपस्थित सभी ग्रामवासियों ने संगठन को अपना पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।
इसी अवसर पर संगठन विस्तार के क्रम में श्री वंश गोपाल अवस्थी को अतर्रा तहसील किसान मोर्चा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। संगठन के पदाधिकारियों ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत कर शुभकामनाएं दीं और विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में किसान मोर्चा और अधिक सशक्त होगा।
बैठक को राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के जिला अध्यक्ष गणेश अग्निहोत्री ने भी संबोधित किया। उन्होंने संगठन की नीतियों, किसानों के अधिकारों तथा जनहित के मुद्दों पर विस्तार से अपने विचार रखे और कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर लोगों को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया।
अंत में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा की ओर से ग्राम पंचायत गड़ांव के सभी सम्मानित ग्रामवासियों का स्नेह, सहयोग एवं सफल आयोजन के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया गया। बैठक का समापन संगठन की मजबूती, जनसेवा और किसानों के हितों की रक्षा के संकल्प के साथ हुआ।

