मिल्कीपुर तहसील में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस, 125 शिकायतें प्राप्त, 13 का मौके पर निस्तारण
1 min read
मिल्कीपुर, अयोध्या।
मिल्कीपुर तहसील सभागार में शनिवार को उपजिलाधिकारी पवन कुमार शर्मा एवं क्षेत्राधिकारी (सीओ) पियूष पाल की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं को लेकर बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे। समाधान दिवस के दौरान कुल 125 शिकायती पत्र प्राप्त हुए, जिनमें सबसे अधिक शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित रहीं।
अधिकारियों ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए मौके पर ही 13 प्रकरणों का निस्तारण कराया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उपजिलाधिकारी पवन कुमार शर्मा ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष, पारदर्शी और शीघ्र समाधान कराया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा प्रत्येक प्रकरण की नियमित समीक्षा की जाए।
इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। समाधान दिवस में पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनकर उनके त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया गया। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए संपूर्ण समाधान दिवस का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

