अरमान अंसारी ने नीट यूजी में लहराया परचम, 636 अंक के साथ हासिल की 2708वीं रैंक
1 min readकर्नलगंज के अरमान अंसारी ने नीट यूजी में लहराया परचम, 636 अंक के साथ हासिल की 2708वीं रैंक
बहन आयशा बानो के सहयोग से मिली सफलता, क्षेत्र के छात्रों के लिए बनी प्रेरणा
कर्नलगंज, गोंडा। मेहनत, लगन और परिवार के सहयोग से बड़ी से बड़ी मंजिल पाई जा सकती है। यह साबित कर दिखाया है तहसील मुख्यालय कर्नलगंज के मोहल्ला गांधी नगर निवासी अब्दुल सलीम अंसारी के होनहार सुपुत्र अरमान अंसारी ने। अरमान ने नीट यूजी 2026 की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 720 में से 636 अंक प्राप्त किए हैं। इसके साथ ही उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 2708 हासिल कर पूरे जिले का नाम रोशन किया है। अरमान का कहना है कि इस सफलता का श्रेय उनके परिवार को जाता है। विशेषकर उनकी बड़ी बहन आयशा बानो ने हर कदम पर उनका हौंसला बढ़ाया। पढ़ाई के दौरान आयशा ने न सिर्फ सहयोग किया बल्कि प्रेरणा भी दी, जिसके कारण वह इस मुकाम तक पहुंच सके।
अरमान का सपना एक अच्छा डॉक्टर बनकर गरीबों की सेवा करना है।
क्षेत्र में खुशी की लहर
अरमान की सफलता की खबर मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों, शिक्षकों और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। अरमान की इस शानदार सफलता पर परिवार, शिक्षकों, मित्रों एवं मोहम्मद अहमद प्रधान (चेयरमैन) पद प्रत्याशी करनैलगंज, साजिद सिद्दीकी सभासद, कैफ अंसारी, इबरार अहमद, वाजिद अंसारी, शाहिबे आलम, व फैसल खान, मो. जाबिर, मो. रिजवान, मो. गुफरान और हाजी शब्बीर अंसारी (ठेकेदार) आफताब आलम, जुनैद सर्राफा, रुस्तम राईनी, नौशाद अंसारी, इश्तियाक, आतिफ कुरैशी, फिदा हुसैन अंसारी, रिजवान सभासद, राहत, भैरव बाबा, अल्ताफ राईन, नसीम हाशमी, हसन अंसारी सहित तमाम लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी। शिक्षकों का कहना है कि सीमित संसाधनों के बावजूद अरमान ने जो सफलता हासिल की है वह कर्नलगंज और आसपास के क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनेगी।

