July 17, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पुलिस की बड़ी कार्रवाई 3 हजार जिलेटिन रॉड सहित भारी मात्रा में अवैध विस्फोटक बरामद, चालक फरार

1 min read
Spread the love


सरमथुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 3 हजार जिलेटिन रॉड सहित भारी मात्रा में अवैध विस्फोटक बरामद, चालक जंगल में भागा,

सरमथुरा, धौलपुर
धौलपुर जिले की सरमथुरा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बोलेरो वाहन से भारी मात्रा में अवैध विस्फोटक सामग्री बरामद की है। पुलिस ने 3,000 जिलेटिन छड़, 7,500 मीटर डेटोनेटिंग कॉर्ड वायर, 366 मीटर सेफ्टी फ्यूज, 10 डेटोनेटर (टोपी), एक बोलेरो और एक मोबाइल फोन जब्त किया है। हालांकि पुलिस की घेराबंदी देखकर चालक वाहन छोड़कर जंगल की ओर फरार हो गया।
पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान (आईपीएस) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रवण कुमार (आरपीएस) एवं वृत्ताधिकारी सरमथुरा दुलीचंद (आरपीएस) के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार, 17 जुलाई 2026 को सरमथुरा थाना पुलिस की टीम खुर्दिया पुल, नादनपुर रोड पर नाकाबंदी कर रही थी। इसी दौरान बोलेरो (आरजे-11-यूए-6497) सरमथुरा की ओर से आती दिखाई दी। पुलिस नाकाबंदी देखकर चालक ने वाहन को पीछे मोड़ने का प्रयास किया, जिससे पुलिस को संदेह हुआ। पुलिस टीम के वाहन के पास पहुंचते ही चालक बोलेरो छोड़कर उबड़-खाबड़ रास्ते का फायदा उठाते हुए जंगल की ओर फरार हो गया।
वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 15 कार्टन में 3,000 जिलेटिन छड़, 5 कार्टन में 7,500 मीटर लाल डेटोनेटिंग कॉर्ड वायर, 366 मीटर काली सेफ्टी फ्यूज, 10 सिल्वर डेटोनेटर तथा एक मोबाइल फोन मिला। पुलिस ने समस्त विस्फोटक सामग्री और वाहन को जब्त कर विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, 1908 की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
फरार चालक और बोलेरो के वाहन स्वामी की तलाश जारी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री कहां से लाई जा रही थी और इसका उपयोग किस उद्देश्य से किया जाना था।
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम:
Byte , कैलाशचंद, पुलिस निरीक्षक एवं थानाधिकारी, सरमथुरा
सुग्रीव, हेड कांस्टेबल
विनोद, कांस्टेबल
धर्मवीर, कांस्टेबल
श्रीनिवास, कांस्टेबल
पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है और जल्द ही फरार आरोपी को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

विजय कुमार शर्मा ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *