July 17, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पांच दिवसीय विशेष अभियान के तहत धौलपुर में आयोजित हुआ मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस

1 min read
Spread the love


धौलपुर

जिले में गुरुवार को मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस (एमसीएचएनडी) का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं तथा शिशुओं एवं बच्चों को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत विभिन्न स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. धर्मसिंह मीणा ने बताया कि जिले में 15 जुलाई से संचालित पांच दिवसीय गर्भवती महिलाओं की सघन स्वास्थ्य जांच अभियान के अंतर्गत एमसीएचएनडी दिवस पर स्वास्थ्य संस्थानों एवं सत्र स्थलों पर गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच (एएनसी), रक्तचाप, वजन, हीमोग्लोबिन, रक्त शर्करा एवं मूत्र जांच सहित आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण किए गए। साथ ही हाई रिस्क प्रेग्नेंसी की पहचान कर आवश्यकतानुसार उच्च स्वास्थ्य संस्थानों के लिए रेफरल किया गया।
उन्होंने बताया कि गर्भवती महिलाओं को टीडी टीकाकरण, आयरन-फोलिक एसिड एवं कैल्शियम की दवाओं का वितरण किया गया तथा संतुलित एवं पौष्टिक आहार, व्यक्तिगत स्वच्छता, संस्थागत प्रसव, नवजात शिशु की देखभाल, जन्म के एक घंटे के भीतर स्तनपान प्रारंभ करने, छः माह तक केवल मातृ दुग्ध पिलाने, प्रसवोत्तर देखभाल एवं परिवार नियोजन संबंधी परामर्श भी दिया गया।
अभियान की प्रभावी मॉनिटरिंग एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शिव कुमार शर्मा,उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. चेतराम मीणा, एसीएमएचओ डॉ. गौरव मीणा तथा जिले के सभी खंड मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में स्वास्थ्य संस्थानों एवं एमसीएचएन सत्र स्थलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान लाभार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं, आवश्यक दवाओं एवं जांचों की उपलब्धता, टीकाकरण, रिकॉर्ड संधारण तथा सेवा गुणवत्ता का मूल्यांकन किया गया।

विजय कुमार शर्मा ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *