‘डेजर्ट स्पाइस’ का ग्रैंड ओपनिंग, राजस्थानी संस्कृति और स्वाद का अनूठा संगम
1 min readजगदीश तिराहा पर ‘डेजर्ट स्पाइस’ का ग्रैंड ओपनिंग, राजस्थानी संस्कृति और स्वाद का अनूठा संगम
धौलपुर।
शहर के खान-पान के शौकीनों के लिए एक अच्छी खबर है। स्थानीय जगदीश तिराहा, रेड स्टोन होटल के सामने एक नए और भव्य राजस्थानी फैमिली रेस्टोरेंट ‘डेजर्ट स्पाइस’ (Desert Spice) का शानदार शुभारंभ (ग्रैंड ओपनिंग) वरिष्ठ अधिवक्ता अतुल भार्गव द्वारा किया गया।
इस नए रेस्टोरेंट की शुरुआत मनीष गोयल, गौरव पाठक और नितिन चाहर, सीटू चौधरी द्वारा की गई है। इस रेस्टोरेंट की सबसे बड़ी खासियत इसका पूरी तरह से पारंपरिक और शाही राजस्थानी माहौल (Royal Ambience) है, जिसे खासकर परिवारों के बैठने और भोजन का आनंद लेने के लिए तैयार किया गया है।
रेस्टोरेंट के संचालकों ने बताया कि ‘डेजर्ट स्पाइस’ में ग्राहकों को असली और प्रामाणिक राजस्थानी व्यंजन (Authentic Rajasthani Cuisine) परोसे जाएंगे। यहाँ स्वाद के साथ-साथ राजस्थान की समृद्ध परंपरा, संस्कृति और शुद्धता का विशेष ध्यान रखा गया है, ताकि ग्राहकों को एक ही छत के नीचे उत्तम पारिवारिक माहौल और बेहतरीन स्वाद का अनुभव मिल सके। भव्य उद्घाटन समारोह में एमजी पाठक, समाजसेवी सोहन सिंह राणा, सोमदत्त शर्मा, राहुल राणाएवं शहर के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे और उन्होंने रेस्टोरेंट की इस अनूठी पहल और व्यवस्था की सराहना की।
विजय कुमार शर्मा ब्यूरो

