तहसीलदार के नेतृत्व में अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर
1 min readतहसीलदार दीप्ति देव के नेतृत्व में हुई कार्रवाई
राजाखेड़ा धौलपुर।

राजाखेड़ा उपखंड क्षेत्र के गांव महुअन पुरा में अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाकर मकान को तोड़ा गया है।राजाखेड़ा तहसीलदार दीप्ति देव ने जानकारी देते हुए बताया कि 20 मई को मुख्यमंत्री कार्यालय में अवैध अतिक्रमण को लेकर परिवाद दिया गया था जिसमें धारापुरा से उच्च माध्यमिक विद्यालय को जाने वाले रास्ते पर अवैध अतिक्रमण कर रखा था जिसको पुलिस बल की मौजूदगी में मौके पर पहुंचकर अवैध अतिक्रमण को बुलडोजर की सहायता से हटवाया गया जिसके बाद स्कूली बच्चों एवं ग्रामीणों को प्रसन्नता हुई और अवैध अतिक्रमण करने वालों में भय का माहौल पैदा हुआ।
साथ ही तहसीलदार दीप्ति देव ने बताया कि अवैध अतिक्रमण करने वालों पर राजस्थान सरकार सख्त है और अवैध रूप से अतिक्रमण करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विजय कुमार शर्मा ब्यूरो
