July 17, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

जमीनी विवाद में दो पक्षों में मारपीट, किशोरी को पीटा, बचाने पहुंचे परिजनों पर भी हमला

1 min read
Spread the love

गोण्डा। कटरा बाजार थाना क्षेत्र के तिलका (अहिरनपुरवा) में जमीन और पुरातन रास्ते को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। बताया जा रहा है कि 13 जुलाई की शाम करीब 6 बजे रास्ते पर नींव रखने को लेकर विवाद शुरू हुआ। वायरल वीडियो में एक किशोरी निर्माण कार्य का विरोध करती दिखाई दे रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक रूपा देवी और विश्वनाथ के पक्षों के बीच जमीन को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। उसी जमीन से होकर पहले पक्ष के लोग आते-जाते थे। दूसरे पक्ष के लोग वहां नींव का निर्माण करने लगे तो रूपा देवी की 16 वर्षीय बेटी गुंजा ने विरोध किया। आरोप है कि इसी बात पर विश्वनाथ, मनीष, प्रह्लाद और अशोक कुमार ने पहले गुंजा के साथ मारपीट की। जब परिजन उसे बचाने पहुंचे तो उन पर भी लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। वायरल वीडियो में भी लाठी-डंडे चलते साफ दिख रहे हैं।
कटरा बाजार थाने के प्रभारी मनोज पाठक ने बताया कि पीड़िता रूपा देवी की तहरीर पर 4 लोगों के खिलाफ गाली-गलौज और मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है। वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ शांति भंग की कार्रवाई भी की गई है। मारपीट में दोनों पक्षों के कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं, जिन्होंने प्राथमिक उपचार करवा लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *