June 10, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

नारी चौपाल-नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम आयोजित,महिलाओं के सशक्तिकरण एवं जागरूकता पर दिया गया विशेष जोर

1 min read
Spread the love


धौलपुर,

महिलाओं के नेतृत्व एवं निर्णय क्षमता को बढ़ावा देने, राजकीय योजनाओं एवं सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने तथा सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से बुधवार को जिले में जिला एवं ब्लॉक स्तर पर नारी चौपाल-नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन नगर परिषद सभागार में किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिला एवं बाल विकास, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित महिला केन्द्रित योजनाओं एवं सेवाओं पर संवाद आयोजित किया गया। साथ ही बाल विवाह रोकथाम, साइबर सुरक्षा, एनीमिया नियंत्रण, लिंगानुपात सुधार तथा सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूकता के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम में जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी ने महिलाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आने वाले समय में ग्रामीण एवं शहरी शिविरों आयोजन किया जाएगा। शिविर में महिलाओं के लिए सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी। जानकारी के अभाव में महिलाऐं सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं उठा पाती है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को जानकारी देने में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं आशा सहयोगिनीयों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। उन्होंने महिलाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि महिलाओं की सहभागिता बड़े शहरो तक नहीं बल्कि गांव तक होनी चाहिए। सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं में महिलाओं को मुखिया बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि महिलाओं का सम्मान होगा तो देश का सम्मान होगा। इसलिए हम सभी को महिलाओं का सम्मान करना चाहिए।
भाजपा जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत ने कहा कि नारी शक्ति परिवार, समाज एवं राष्ट्र की प्रमुख धुरी है। महिलाओं का सशक्तिकरण समाज और राष्ट्र की आधारशिला है। सरकार महिलाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है, जिनका लाभ प्रत्येक महिला तक पहुंचना आवश्यक है। इस दौरान डॉ. शिवचरण कुशवाह ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास भूपेश गर्ग, सहायक निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग देवेन्द्र सिंह जांगल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. धर्मसिंह मीणा तथा साइबर क्राइम सेल के संजय ने महिला संरक्षण एवं सुरक्षा से संबंधित कानूनी प्रावधानों तथा महिलाओं के लिए संचालित विभिन्न सहायता केन्द्रों एवं सेवाओं की जानकारी भी प्रदान की गई।
कार्यक्रम के दौरान लाडो प्रोत्साहन योजना के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक भी वितरित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को शासन की योजनाओं से जोड़ना, उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा समाज में उनकी भागीदारी को और अधिक सशक्त बनाना रहा।
कार्यक्रम के अन्त में सहायक निदेशक महिला अधिकरिता विभाग बबलू शर्मा ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में धीर सिंह जादौन, वाचाराम बघेल सहित विभागीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।

विजय कुमार शर्मा ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *