June 10, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

हरे पेड़ों की अवैध कटाई जारी, वन विभाग की चुप्पी पर उठ रहे सवाल

1 min read
Spread the love

दूबेपुर सुल्तानपुर।

विकास खंड दूबेपुर के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध कटान का मामला सामने आया है। यह विरोधाभास तब और गहरा हो जाता है जब प्रदेश सरकार “एक वृक्ष माँ के नाम” अभियान के तहत हर नागरिक को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित कर रही है।

विकास खंड दूबेपुर क्षेत्र के ग्राम सभा आरडीह के पूरे मेहरवान मे मंगलवार को एक इमली का विशालकाय हरा पेड़ वन माफियाओ द्वारा धराशाई कर दिया। क्षेत्र वन विभाग की उदासिनता एवं लापरवाही के कारण इन दिनों क्षेत्र में हरे पेड़ों की कटाई बदस्तूर जारी है। वन माफियाओं द्वारा हफ्ते भर में दर्जनों प्रतिबंधित हरे पेड़ धराशाही कर दिया। पेड़ों की कटाई का यह कार्य लंबे समय से क्षेत्र में चला आ रहा है, बावजूद वन विभाग के अधिकारी मौन धारण किए हुए हैं। विभाग द्वारा निगरानी नहीं करने के कारण लकड़ी तस्करों का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि यह कटाई दिन रात पुलिस और वन विभाग की मिलीभगत से हो रही है। इससे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बन गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *