एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई, उपनिरीक्षक रिश्वत लेते गिरफ्तार
1 min read
बहराइच।
जनपद से बड़ी खबर एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रिसिया थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र चौहान को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने एंटी करप्शन टीम से संपर्क कर रिश्वत मांगने की शिकायत की थी। शिकायत के सत्यापन के बाद टीम ने जाल बिछाया और आरोपी SI को रिश्वत की रकम लेते समय मौके पर ही दबोच लिया। कार्रवाई के दौरान केमिकल लगे नोट भी बरामद किए गए।
एंटी करप्शन टीम ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार SI को न्यायालय में पेश किया जाएगा। वहीं, पुलिस अधीक्षक ने मामले की विभागीय जांच के भी आदेश दिए हैं।
इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

