June 8, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

बहुरावां बाजार से 17 वर्षीय युवक रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों में मचा कोहराम

1 min read
Spread the love


सुल्तानपुर।

जनपद के बल्दीराय तहसील क्षेत्र के ग्राम हनुमान दूबे का पुरवा, पोस्ट ऐंजर निवासी 17 वर्षीय युवक आलोक दुबे रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया है। युवक के अचानक गायब होने से परिवार में चिंता और दुख का माहौल व्याप्त है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आलोक दुबे किसी आवश्यक कार्य से बहुरावां बाजार गया था। परिजनों के मुताबिक वह बाजार से वापस घर लौटने वाला था, लेकिन देर शाम तक घर नहीं पहुंचा। काफी समय बीत जाने के बाद जब उसका कोई पता नहीं चला तो परिवार के लोगों ने रिश्तेदारों, मित्रों तथा आसपास के क्षेत्रों में उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बावजूद युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका।
युवक के लापता होने से परिजन बेहद परेशान हैं और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार ने मामले की सूचना बल्दीराय थाने में देकर युवक की तलाश कराने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है तथा युवक की खोजबीन के लिए आवश्यक कार्रवाई किए जाने की बात कही है।
परिजनों ने आमजन से भी अपील की है कि यदि किसी को आलोक दुबे के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल निकटतम पुलिस थाने अथवा परिवार को सूचित करें, जिससे युवक का जल्द पता लगाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *