June 8, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

सार्वजनिक भूमि पर कब्जे और पेड़ों की कटान को लेकर ग्रामीणों में रोष

1 min read
Spread the love


अखण्डनगर/सुलतानपुर
अखण्डनगर थाना क्षेत्र के ग्राम पाराबासूपुर में सार्वजनिक खेल मैदान, नवीन परती तथा अन्य ग्राम समाज की भूमि को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ भूमाफिया तथा आपराधिक प्रवृत्ति के स्थानीय एवं बाहरी लोग राजस्व विभाग के कुछ कर्मचारियों की कथित मिलीभगत से सार्वजनिक भूमि पर लगे पेड़ों को बेचने और भूमि पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं।
ग्रामीणों के अनुसार, गांव की सार्वजनिक भूमि पर हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से लगाए गए लगभग 32 यूकेलिप्टस के पेड़ पिछले वर्ष नवंबर और दिसंबर माह में अवैध रूप से कटवा दिए गए थे। मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से की गई थी, जिसके बाद जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए थे। हालांकि, आरोप है कि अब तक न तो किसी के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई हुई और न ही मुकदमा दर्ज कराया गया।
ग्रामीणों का यह भी कहना है कि ग्राम समाज की सार्वजनिक भूमि पर कब्जा कर कृषि कार्य किया जा रहा है। शिकायत के बावजूद संबंधित राजस्व एवं पुलिस विभाग द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इससे ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई नहीं की गई तो मामले को जिलाधिकारी के संज्ञान में लाने के साथ-साथ न्यायालय की शरण भी ली जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *