June 8, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

डीएम के आदेश बेअसर, प्रतिबंध के बावजूद नदियों में खुलेआम हो रहा मछलियों का शिकार – प्रशासन मौन

1 min read
Spread the love

चिल्ला में डीएम के आदेश बेअसर, प्रतिबंध के बावजूद नदियों में खुलेआम हो रहा मछलियों का शिकार – प्रशासन मौन

बांदा

चिल्ला थाना क्षेत्र में जिलाधिकारी के आदेशों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। मछलियों के प्रजनन काल को देखते हुए डीएम ने नदियों में मछली पकड़ने पर रोक लगाई थी। बावजूद इसके क्षेत्र की नदियों में खुलेआम मछलियों का शिकार किया जा रहा है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रतिबंध के बावजूद सुबह-शाम जाल डालकर बड़े पैमाने पर मछलियां पकड़ी जा रही हैं। कुछ जगहों पर तो जहरीले पदार्थ और करंट लगाकर भी शिकार किया जा रहा है, जिससे जलीय जीवों को भारी नुकसान हो रहा है।

ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि डीएम के सख्त आदेश के बाद भी प्रशासन ध्यान क्यों नहीं दे रहा। खुलेआम हो रहे अवैध शिकार से साफ है कि जिम्मेदार विभाग कार्रवाई करने से बच रहे हैं।

मानसून में मछलियों का प्रजनन काल होता है। इस दौरान शिकार करने से मछलियों की संख्या पर बुरा असर पड़ता है। पर्यावरणविदों का कहना है कि अगर समय रहते रोक नहीं लगी तो आने वाले समय में नदियों से मछलियां खत्म हो सकती हैं।

स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि आदेश का कड़ाई से पालन कराया जाए और अवैध शिकार करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *