बिजली चोरी से ठंडी हवा लेने वालों की उड़ी नीद,35 लाख का जुर्माना
1 min readडिस्कॉम की बिजली चोरी के विरुद्ध अभियान तेज । रात्रि गस्त के दौरान 115 को बिजली चोरी करते पकड़ा,
बिजली चोरी से ठंडी हवा लेने वालों की उड़ी नीद,35 लाख का जुर्माना
धौलपुर राजस्थान,

जयपुर डिस्कॉम के धौलपुर जिले में जहा डिस्कॉम अपने विद्युत तंत्र मे सुधार कर रहा वही डिस्कॉम ने विद्युत चोरी पर सख्त एक्शन ले रहा है। डिस्कॉम पहिले दिन में कार्यवाई कर्ता नजर आता था लेकिन रात मे बड़े स्तर पर बिजली चोरी व विद्युत तंत्र से छेड़छाड़ की खबरे मिल रहीं थीं। डिस्कॉम ने रात्रि मे बिजली चोरी पर सख्त एक्शन चालू है। डिस्कॉम टीम जहा अवैध जम्पर से बिजली चोरी के मामले पकड़ रहीं हैं वही मीटर के तकनीक की मदद से लोड सर्वे को एनालिसिस कर बिजली चोरी के मामले पकड़ रहीं हैं। डिस्कॉम की माने तो रात मे विद्युत तंत्र से छेड़छाड़ के कारण फीडर पर ट्रिपिंग से सभी उपभोक्ताओं की बिजली बाधित होती है। इस वज़ह से ईमानदार उपभोक्ता की बिजली आपूर्ति प्रभावित होती है। डिस्कॉम की *
10 टीम ने अभियान मे 115 बिजली चोरी कर मामले पकड़े जिनपर 35 लाख का जुर्माना लगाया गया है*।
ये कार्यवाही बाड़ी, सरमथुरा, बसेडी, धौलपुर,सैपऊ, राजाखेड़ा ,मनिया क्षेत्र मे की गयी है। डिस्कॉम प्रत्येक ट्रांसफॉर्मर पर मीटर लगा रहा है जिससे ये पता चल जाता है कि किस क्षेत्र में बिजली चोरी का प्रतिशत ज्यादा है। डिस्कॉम के धौलपुर SE विवेक शर्मा ने बताया कि मीटर से उपभोक्ता के बिजली उपयोग की जानकारी ली जा रहीं हैं और लोड सर्वे के सहयोग से भी बिजली चोरी पकड़ी जा रही है।डिस्कॉम मीटर तकनीक से लो खपत वाले उपभोक्ताओं की सूची तैयार कर रहा है व इन उपभोक्ताओं के मीटर घर के बाहर स्थापित किए जाएंगे व आर्मर्ड केबल से कराए जाएंगे। SE विवेक शर्मा ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि उपभोक्ता अपना विद्युत स्वीकृत भर अपने वास्तविक लोड के अनुसार बढ़वा ले जिससे विद्युत तंत्र सुदृढ़ लोड अनुसार किया जा सके। वही बिजली चोरी नहीं करने की सलाह दी है जिससे जुर्माने से बचा जा सके।SE विवेक शर्मा ने बताया कि जुर्माना राशि जमा नहीं कराने पर बिजली थाने में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
ब्यूरो विजय शर्मा
