June 6, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

कन्हैया रिसॉर्ट चोरी कांड का 6 दिन में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद,

1 min read
Spread the love

बाड़ी, धौलपुर
बाड़ी कोतवाली थाना पुलिस ने संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए कन्हैया रिसॉर्ट एवं मंडी समिति क्षेत्र में हुई चोरी की वारदात का मात्र छह दिन में खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी गया करीब 15 किलोग्राम लहसुन एवं अन्य सामान भी बरामद किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक धौलपुर विकास सांगवान के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रवण कुमार झोरण एवं वृत्ताधिकारी महेंद्र कुमार के सुपरवीजन तथा थानाधिकारी देवेन्द्र कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने यह सफलता हासिल की।
थाना प्रभारी देवेंद्र शर्मा के अनुसार 31 मई 2026 को त्रिलोकी कुशवाह एवं जाकिर द्वारा बाड़ी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, जिसमें कन्हैया रिसॉर्ट से पेड़ काटने की मशीन तथा मंडी समिति क्षेत्र से 20 से 22 किलोग्राम लहसुन चोरी होने की जानकारी दी गई थी। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मानवीय सूचनाओं के आधार पर आरोपी भरत पुत्र सुम्मेर सिंह कुशवाह (25 वर्ष), निवासी पोखर का पुरा, थाना बसेड़ी को चिन्हित किया। पुलिस ने 5 जून को बसेड़ी के क्षार तिराहा क्षेत्र से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली, जिसके बाद उसकी निशानदेही पर चोरी गया 15 किलो लहसुन और अन्य सामान बरामद किया गया।
पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर उससे अन्य चोरी की वारदातों के संबंध में गहन पूछताछ कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा तथा जघन्य मामलों में शामिल अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका।

कार्रवाई में थानाधिकारी देवेन्द्र कुमार, एएसआई श्यामसुन्दर, कांस्टेबल राजेन्द्र तथा कांस्टेबल सूरज शामिल रहे। पुलिस के अनुसार आरोपी की गिरफ्तारी में कांस्टेबल राजेन्द्र की भूमिका विशेष रूप से सराहनीय रही।

विजय कुमार शर्मा ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *