June 6, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

RAS परीक्षा में 212वीं रैंक हासिल कर आशु शर्मा ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, गांव में खुशी की लहर,

1 min read
Spread the love

बसेड़ी, धौलपुर
राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) परीक्षा में 212वीं रैंक प्राप्त कर आशु शर्मा ने न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। आशु शर्मा, भगवानदास शर्मा के पुत्र हैं और मूल रूप से बरौली, सरमथुरा क्षेत्र से संबंध रखते हैं। उनकी इस उल्लेखनीय सफलता से ग्रामीणों एवं क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।
ग्राम बरमन, पोस्ट नादानपुर, तहसील बसेड़ी के ग्रामीणों ने आशु शर्मा की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया। ग्रामीणों का कहना है कि कठिन परिश्रम, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर आशु शर्मा ने यह मुकाम हासिल किया है, जो क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए एक आदर्श उदाहरण है।आशु शर्मा की सफलता पर महेश शर्मा (सेवानिवृत्त अध्यापक), महेंद्र पाराशर, वासुदेव पाराशर, सौरभ पाराशर, पीतम शर्मा, हरिचरण शर्मा, शिवचरण शर्मा, सतीश शर्मा, रामभरोशी शर्मा, हरदेव शर्मा, हरी शर्मा, मानव शर्मा, संतोषी शर्मा (भगत), रामनाथ (भगत), दीनदयाल शर्मा, देवेश शर्मा सहित समस्त ग्रामवासियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
ग्रामीणों ने विश्वास जताया कि आशु शर्मा प्रशासनिक सेवा में रहते हुए समाज और प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे तथा उनकी यह सफलता क्षेत्र के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति प्रेरित करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *