June 5, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पर्यावरण बचाएं, भविष्य सजायें :- पदमा झा

1 min read
Spread the love


धौलपुर

भारत विकास परिषद शाखा धौलपुर द्वारा आयोजित पांच दिवसीय संस्कार एवं अभिरुचि शिविर के तीसरे दिन शुक्रवार को बाड़ा हेदरशाह स्कूल में लगभग 90 छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण विषय पर आयोजित निबंध, पोस्टर एवं आशु भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया, कक्षा 6 से 12 की छात्राओं ने आकर्षक पोस्टर बना कर पर्यावरण संरक्षण एवं प्लास्टिक मुक्ति का संदेश दिया, इस अवसर प्रधानाचार्य नरेश जैन ने प्रार्थना स्थल पर उपस्थित छात्रा एवं नागरिकों को वृक्षारोपण के महत्व पर वार्ता प्रस्तुत की
परिषद की वरिष्ठ सदस्य श्रीमती पदमा झा ने बताया कि शिविर के तीसरे दिन लगभग 120 छात्राओं को विभिन्न जीवन कौशलों की जानकारी देते हुए वृक्षारोपण किया गया एवं नृत्य, ब्यूटीशियन, सिलाई,हारमोनियम, ब्यूटिशन कौशल आदि का प्रशिक्षण दिया गया।
परिषद के अध्यक्ष मुकेश गर्ग ने बताया कि इस अवसर पर उपस्थित सभी छात्राओं, भारत विकास परिषद के सदस्यों एवं स्टाफ सदस्यों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई एवं एक बैनर पर सभी ने हस्ताक्षर कर पेड़ लगाने, जल संरक्षण, प्लास्टिक मुक्ति, नशा मुक्ति के प्रचार प्रसार का संकल्प लिया
विभिन्न प्रतियोगिता एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम में श्रीमती जया मोदी, वीनस गर्ग, ममता शर्मा,विजय सिंहल, गरिमा गर्ग, जयंत मोदी, राजीव झा, वरिष्ठ पत्रकार विजय शर्मा, मनोज भट्ट, दिनेश गर्ग, शिवांश मंगल, लोकेंद्र श्रोत्रीय ,रश्मि राव आदि ने सहयोग किया, उत्कर्ष शाखा धौलपुर के अध्यक्ष डॉ रामलखन गोयल, सचिव सचिन जैन, वित्त सचिव अजय बंसल भी मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *