June 5, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एडीआर परिसर में किया पौधारोपण मूक पक्षियों के लिए पानी के बांधे परिंडे

1 min read
Spread the love


धौलपुर,

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरणएवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संजीव मागो के मार्गदर्शन में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेखा यादव की अध्यक्षता में जागृति समिति के सहयोग से विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एडीआर परिसर में पर्यावरण संरक्षण और जीव दया को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पौधारोपण किया साथ ही छायादार स्थानों पर मूक पक्षियों के लिए पानी के परिंदे बांधे गए।
इस पावन अवसर पर सचिव ने उपस्थित जनों को पौधों के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि वृक्ष न केवल हमें शुद्ध ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, बल्कि जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों को कम करने, भू-क्षरण रोकने तथा जैव विविधता के संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं एवं भीषण गर्मी एवं जल संकट को देखते हुए पक्षियों के लिए विभिन्न स्थानों पर परिंडे बांधे गए तथा उनमें नियमित रूप से स्वच्छ पानी भरने की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर बताया गया कि गर्मी के मौसम में जल की कमी के कारण अनेक पक्षियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
सचिव ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि हर नागरिक अपने घर की छत, आंगन या बालकनी में कम से कम एक परिंदा जरूर लगाए और अपने बच्चों को भी इस सेवा से जोड़ें, ताकि आने वाली पीढ़ी में जीवों के प्रति दया भाव जाग्रत हो।
जागृति समिति के सदस्यगणों ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। बढ़ते प्रदूषण, वनों की कटाई तथा जलवायु परिवर्तन के कारण प्राकृतिक संतुलन प्रभावित हो रहा है। ऐसे में प्रत्येक नागरिक का यह दायित्व है कि वह अधिक से अधिक पौधे लगाए, जल का संरक्षण करे, प्लास्टिक के उपयोग को कम करे तथा पर्यावरण को स्वच्छ रखने में अपना योगदान दे।
इस अवसर पर जाग्रति समिति के संरक्षक दयाकांत सक्सैना, वरिष्ठ पत्रकार विजय शर्मा,संरपच मागरोल कमल पहाड़िया, समाजसेवी नंदकिशोर शुक्ला, पीताम्बरा भक्तमंडल के मुकेश सक्सैना, गोपाल परमार, राजीव सक्सैना, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का स्टाफ आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *