विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में किया वृक्षारोपण
1 min readअयोध्या

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में वृक्षारोपण किया गया–
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या डा0 गौरव ग्रोवर द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में वृक्षारोपण किया गया । इसके पश्चात एसएसपी महोदय द्वारा पर्यावरण को बचाने के लिए दैनिक जीवन में आवश्यक बदलाव लाने व अपने परिजनों, मित्रों तथा अन्य लोगों को पर्यावरण के अनुकूल आदतों और व्यवहारों के महत्व के विषय में सतत रूप से प्रेरित करने की प्रतिज्ञा ली गयी। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक यातायात, क्षेत्राधिकारी लाइन व क्षेत्राधिकारी/प्रतिसार निरीक्षक तथा अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
